The Mafia Weakness - 1

(535)
  • 6.3k
  • 2.7k

शहर की रफ़्तार थम चुकी थी, लेकिन आसमान अपनी पूरी ताकत से गरज रहा था। रात के 11 बज रहे थे। ऐशा अपने भारी बैग को कंधे पर टांगे, कॉलेज की एक्स्ट्रा क्लास खत्म कर घर की ओर तेज़ कदमों से बढ़ रही थी। बारिश इतनी तेज़ थी कि छाता भी जवाब दे रहा था। उसके चेहरे पर पड़ती ठंडी बूंदें उसे बार-बार याद दिला रही थीं कि उसे आज देर नहीं करनी चाहिए थी।वह जिस शॉर्टकट गली से गुज़र रही थी, वह दिन में भी डरावनी लगती थी और इस तूफानी रात में तो वह किसी कब्रगाह जैसी खामोश