JLU University, बहुत से स्टूडेंट्स एक बोर्ड के सामने खड़े अपना -अपना रिजल्ट देख रहे थे। स्टूडेंट का एक बड़ा ग्रुप धक्का -मुक्की करते हुए अपने रिजल्ट पहले देखने ही होड़ में लगा हुआ था। वहीं कुछ दूर पर पोल से टिककर एक लड़की जिसने ब्लैक ऑफ सोल्डर टॉप और स्काई ब्लू जिंस पहनी हुए थी खड़ी थी। उसके बाल जो कंधे से कुछ निचे तक आते थे। चेहरे पर आते बालों को एक साइड क्लिप लगाया हुआ था जो उसे बहुत क्यूट बना रहा था। दूध सा गोरा रंग.. छोटा गोल चेहरा ,बड़ी-बड़ी काली