प्रेम न हाट बिकाय - भाग 36

(81)
  • 1.1k
  • 300

36  ----      विवाह शानदार तरीके से सम्पन्न हो गया |एक अलग तरह के अंतर्राष्ट्रीय विवाह में सबने खूब आनंद किया | सब संतुष्ट थे, आनंद में थे | अनिल के पिता अभी कोटा में सरकारी नौकरी में थे | सब काम पूरा हो गया तो उन्होंने वापिस जाने की बात की| रंजु के माता-पिता चाहते थे कि रंजु भी उनके साथ चले |एक तरह से उसका पगफेरा हो जाएगा जिसके बारे में दूल्हे राजा को समझाना तो बड़ी टेढ़ी खीर थी | रंजु ने ही पति को समझाया कि जब तक वह उसके जापान जाने की तैयारी कर