प्रेम न हाट बिकाय - भाग 33

  • 1.3k
  • 399

 33—        मंढा चढ़ा, उत्तर प्रदेश के रिवाज़ों के अनुसार कढ़ी-चावल बनाए गए, जापानियों को बड़ा मज़ा आया और असली मज़ा तो शीनोदा के भाभी-भाई को देखकर आया जो स्टिक्स लेकर फटाफट चावल खाने में जुटे हुए थे |सबको लग रहा था आखिर ऐसे कैसे खा पाएँगे?सब उनका चेहरा ताके जा रहे थे |  लेकिन बड़ी सहजता से उन्होंने उसी समय में अपने चावल ख़त्म कर लिए थे जितने समय में सबने चम्मच से खाए थे |शीनोदा के दो दोस्त साउथ-इंडियन भी थे जिन्होंने हाथ से चावल खाने पसंद किए| सब एक-दूसरे को अजीब नज़रों से देख रहे