प्रेम न हाट बिकाय - भाग 29

  • 1.4k
  • 522

29 ---         भारत आकर शीनोदा ने अनुज की प्रशंसा के पुल बाँध दिए, उसने अनामिका और विवेक को यह भी बताया कि ख्याति उसके लिए लड़की तलाश करेगी | “लेकिन तुम्हें तो पहले 'कोर्टशिप' करनी होगी न ?”विवेक ने पूछा | “बिना पहचान के शादी कैसे सक्सेसफुल हो सकती है ?एक-दूसरे को जानना, पहचानना  तो ज़रूरी है न ?” शीनोदा ने सरलता से कहा| “पूरी उम्र में भी पहचान कहाँ पाते हैं, एक छत के नीचे रहकर भी किसीको ?”विवेक शरारत से हँसा | “खुद को पहचानते हैं क्या हम ?”आना विवेक का रिमार्क समझकर चुप