24 – शीनोदा के सामने बच्चों का उत्तरदायित्व था जिसको अच्छी तरह निबाहने की उसे ट्रेनिंग मिल रही थी | बच्चे स्कूल जाते उसी समय वह दो-तीन घंटों के लिए अपनी यूनिवर्सिटी चला जाता और वहाँ से अपनी ज़रूरत की पुस्तकें व शोध-पेपर्स ले आता | रात का खाना खाकर वह रोज़ ही बच्चों को घुमाने ले जाता फिर आइसक्रीम तो पक्की ही थी |मज़े की बात यह थी कि दोनों बच्चों में से एक ने भी अपने माता-पिता को याद नहीं किया था | घर का काम रामी कर ही जाती थी | “देखो, तुम