प्रेम न हाट बिकाय - भाग 21

(290)
  • 2.4k
  • 537

21---   “पता नहीं अपना जापानी भाई कहाँ रह गया ---कहीं भटक तो नहीं रहा होगा --“अशोक ने मुख पर चिंता ओढ़ते हुए कहा |  “वैसे ही कहीं देर हो गई होगी ---तुम लोग साथ ही ले आते उसे ----”अनामिका को भी उलझन सी तो थी  |  “अरे आना दीदी ! उसे कहीं जाना था ---इसलिए ---वैसे एड्रेस तो है ही उसके पास ---” मयंक बोला |     ये सारे मित्र भी उसे अनामिका न पुकारकर विवेक की तरह आना कहकर ही पुकारने लगे थे | विवेक ने एक बार उनके सामने कह जो दिया था – “इनको घर में