प्रेम न हाट बिकाय - भाग 19

  • 1.4k
  • 530

19 ---                     दिन तय करके ग्रुप के सब लोग शीनोदा  के कमरे में पहुँचे | उसने अतिथियों के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी | पड़ौस के कमरों से वह  तीन-चार प्लास्टिक की कुर्सियाँ ले लाया था |एक तख़्त था जिस पर उसने खादी की श्वेत, शुभ्र चादर बिछा रखी थी | वैसे हॉस्टल में सबको ये सारी सुविधाएं नहीं थीं किन्तु उसे बिजली का हीटर प्रयोग करने की आज्ञा भी दे दी गई थी जिसका उसे अतिरिक्त पैसा देना होता था |       मांसाहार की आज्ञा नहीं थी