14-- भारती के जाने से कुछ दिन तक तो आना को अकेलापन महसूस हुआ, लगा वह एकाकी पड़ गई है किन्तु ऐसा न था | अब शोध की कुछ ऐसी महिला विद्यार्थियों से उसका संपर्क हुआ जो उसके विषय की तो नहीं थीं किन्तु उनके मानसिक स्तर व रुचियाँ उससे मिलती थीं| एक आई.एस ऑफ़िसर की बेहद खूबसूरत पत्नी रत्ना बासु व समाज सेवा से जुड़ी समाजशास्त्र में पी.एच.डी करने वाली कुंजबाला बहन दीदी बन गईं , रेखा बहन व और भी दो-चार महिलाएँ उसे अपनी उम्र की भी मिलीं |सबकी अपनी-अपनी