मेरी बेटी अपर्णा सिंगापुर में कोई बीस वर्ष से रह रही है अतः यहाँ हर वर्ष आना होता रहता है, मेरे देखते देखते यह सुन्दर से और सुन्दर होता जा रहा है. पहले तो हम जानते थे कि इतनी हरियाली है इसे ‘गार्डन सिटी’ कह सकते हैं, पर अब तो इतना और इस तरह से विकसित होता जा रहा है, इसे ‘सिटी इन ए गार्डन’ कहना बेहतर होगा. यहाँ अपराध न के बराबर हैं, अपराध करने वाला सजा ही नहीं बेहद सख्त सजा पाता है, मुकदमें लटकते नहीं है फटाफट होते हैं, दुर्दांत सीरियल किलर चार्ल्स सोबराज जो अन्य जगह