नेहरू फाइल्स - भूल-118

  • 111

भूल-118 सरदार पटेल के प्रति दुर्व्यवहार नेहरू ने उन पदों पर कब्जा कैसे किया, जिन पर सही मायनों में सरदार पटेल का अधिकार था, यह जानने के लिए कृपया उपर्युक्त भूल#1 और भूल#6 देखें। भारत को महँगे पड़नेवाले उन मक्कारी भरे कब्जों के बावजूद सरदार पटेल के खिलाफ नेहरू की साजिशें स्वतंत्रता के बाद भी जारी रहीं। जयप्रकाश नारायण, एक समाजवादी, नेहरू के खेमे के माने जाते थे। स्वतंत्रता के बाद से ही समाजवादी मिलकर सरदार पटेल को गृह मंत्री के पद से हटाने की साजिशें रच रहे थे। जे.पी. ने कहा था— “74 वर्षीय व्यक्ति (सरदार पटेल) के कंधों पर जितना भार