बंसी की तान

(7.5k)
  • 5.7k
  • 1
  • 1.9k

बुंदेलखंड का छोटा सा गांव__सब तरफ हरियाली ही हरियाली छाई है,बरखा ऋतु भी मेहरबान है,सब तरफ काली काली बदरिया छाई हुई है, बरखा ऋतु की धीमी धीमी फुहार और उस पर सावन का महीना, कहीं तो नाचते हुए मोरों की ध्वनि, तो कहीं से बादलों की गड़गड़ाहट की आवाज, बहुत लुभावना और मनमोहक दृश्य है। गांव भर में कजली मेले की धूम मची है,जिसको देखो वही अपनी अपनी बैलगाड़ी में सवार होकर,कजली मेले में जा रहा है। उसी गांव में एक पेड़ के नीचे एक आठ-नौ साल का लड़का बांसुरी बजा रहा है तभी उसके पास एक लड़की गुस्सा करते