बूढ़ा रोमांस आर० के० लाल उस दिन अपने अपार्टमेंट के वार्षिकोत्सव में सभी के खाने-पीने के साथ ही कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । पंडाल के नीचे एक राउंड टेबल पर रश्मि के सास-ससुर मिसेज सरला और मिस्टर शर्मा भी बैठे थे। वैसे तो सरला की उम्र साठ साल से ज्यादा थी पर उन्होंने अपने बालों में डाई और अच्छा खासा मेकअप कर रखा था। वे एक तंग मगर बड़े गले वाली कुर्ती और प्लाजों पहने थीं। गर्दन में लिपटा हुआ लाल दुपट्टा और पैरों में रंगीन जूती गज़ब की लग रही थी। डिजाइनर ड्रेस में