यादों की सहेलगाह - रंजन कुमार देसाई

  • 18

प्रकरण - 14 : इतना कुछ करने के बाद भी मैं स्वस्थ महसूस नहीं कर पाया था. यह देखकर ओपरेटर काजल ने मुझे इंटर कोम मे बताया था." आप के घर से फोन आया था. आप के पिताजी की तबियत ख़राब हो गई हैं. आप क़ो फ़ौरन घर बुलाया है. "और मैं सुशील भाई की अनुमति लेकर तुरंत ओफिस से निकल गया था.काजल और ' कीसी ' ने पिताजी की तबियत के बहाने मुझे ओफिस से दूर किया था. मेरा मूड भी ठीक नहीं हुआ था. इस स्थिति मे मुझे माहौल बदलने की जरूरत थी. में किसी को परेशान नहीं करना चाहता था.