१ — किस्मत इंसान हर चीज़ से लड़ सकता है।मुश्किल हालात से। लोगों से। अपने डर से भी।लेकिन अपनी किस्मत से?मैंने यह बात बहुत बार सुनी थी। हर बार मुझे लगता था कि शायद ऐसा वही लोग कहते होंगे जिन्होंने लड़ने से पहले ही हार मान ली। मैं उन लोगों में नहीं थी। मेरा मानना था कि अगर ज़िंदगी आपके सामने चुनौती रखती है, तो आपको खड़े होकर उसका सामना करना चाहिए।मैं लड़ना जानती थी।कम से कम, उस दिन तक मुझे यही विश्वास था।मेरा नाम विशाखा है। मैं एमबीबीएस डॉक्टर हूँ और शहर के एक बड़े, प्रतिष्ठित अस्पताल में प्रैक्टिस करती