अपना कौन

  • 516
  • 171

अपना कौन?जब दौलत चली गई, तब रिश्तों के असली चेहरे सामने आए…लेखक: Kantibhai Rathod Badamiya--- भूमिका — एक सवाल, जिसने पिता का दिल तोड़ दियाजिस पिता ने अपने बच्चों को उँगली पकड़कर चलना सिखाया, क्या वही पिता एक दिन उनके लिए बोझ बन सकता है?जिस पिता ने अपनी इच्छाएँ मारकर बच्चों के सपने पूरे किए…जिसने अपनी पुरानी कमीज पहनकर बेटे को नई कमीज दिलाई…जिसने खुद भूखे रहकर बच्चों को भरपेट खाना खिलाया…जिसने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी जमीन तक गिरवी रख दी…क्या बुढ़ापे में उसी पिता को यह सोचना पड़ेगा कि अगर मेरे पास पैसा नहीं रहा, तो