हितेश ने उत्सुकता से पूछा, "अच्छा... तो फिर ऐसा क्या हुआ राजू?"राजू ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए भारी मन से कहा, "पहले तो उन्हें बस शराब की थोड़ी लत लगी थी... पर धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और अब यह हालत हो गई है।"हितेश कुछ देर शांत रहकर सोचता रहा। फिर उसने एक शंकाजनक सवाल करते हुए कहा, "पर राजू... मुझे एक बात बहुत अजीब लग रही है, कुछ है जो खटक रहा है..."राजू ने झिझकते हुए पूछा, "क्या? क्या खटक रहा है तुझे?"हितेश ने एक गहरी सांस ली और बात को सँभालते हुए कहा, "चल छोड़ यार... फोन पर