दृश्य वहीं से शुरू होता है... ️जुशेंग हल्का-सा मुस्कुराते हुए एक बार फिर युई को देखने लगा।उसके चेहरे पर अब भी वही सुकून भरी मुस्कान थी, जिसने जुशेंग के दिल को छू लिया।वह धीरे से झुका...और युई के माथे पर प्यार भरा एक नर्म-सा चुंबन रख दिया। ️अगले ही पल उसकी आँखों के कोने फिर से भीग गए।उसने देखा कि युई अब भी ठंड से हल्का-सा सिकुड़कर सो रही थी।यह देखकर उसने बहुत सावधानी से उसे अपनी बाँहों में उठा लिया... युई भी जैसे उसकी बाँहों में आते ही और भी आराम से उसके सीने से लग गई और हल्का-सा