अगला दृश्य...एक खूबसूरत रेस्टोरेंट...बाहर से देखने पर वह जगह किसी सपने जैसी लग रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने अपनी यादों और भावनाओं को सजाकर इसे बनाया हो।आसमान के रंग जैसा हल्का नीला एहसास...बादलों जैसी सफेद सजावट...चारों तरफ छोटे-छोटे झरने और फूलों से सजा हुआ गार्डन।ज्यादा भीड़ नहीं थी।बस एक शांत माहौल था, जहाँ लोग मुस्कुराते हुए बातें कर रहे थे।गार्डन के बीचों-बीच खाने के लिए खूबसूरत टेबल लगी हुई थीं।हर तरफ आसमानी और गुलाबी रंग के फूलों से सजे गमले उस जगह को और भी खास बना रहे थे। वेटर भी हल्के नीले और सफेद रंग