CRAVE - Part -4

  • 756
  • 312

समर के सामने इस वक्त जुशेंग खड़ा था।और जिस तरह वह उसे घूर रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे अभी उसे ज़िंदा ही खा जाएगा। वहीं उसके बगल में युई हाथ में खाली बाल्टी लिए खड़ी थी और समर को बेचारों वाली नज़रों से देख रही थी।समर डरते हुए बोला,"ब... बॉस... आप... यहाँ... मेरा मतलब... मैं यहाँ... नहीं... हाँ... क्या...?" जुशेंग ने झुंझलाहट में अपनी उंगली से माथा रगड़ा।तभी युई आगे बढ़ी।"सॉरी समर जी..."उसने मासूम चेहरा बनाकर कहा।"गलती से पानी आपके ऊपर गिर गया।"बेचारा समर।एक तरफ जुशेंग का डर।दूसरी तरफ युई की माफी।उसे समझ ही नहीं आ रहा था