BLAST - EPISODE 8

  • 351
  • 147

शानदार झाड़-फानूसों की रोशनी में नहाए हुए बैंक्वेट हॉल में संगीत और महफिल की चहल-पहल थी।हमदान मीर सफेद कढ़ाईदार सिल्क की शेरवानी पहने, चेहरे पर झूठी शराफत का मुखौटा लगाए हॉल में दाखिल हुआ। उसके चारों तरफ चार पर्सनल गनमैन चल रहे थे। वह सीधा स्टेज की तरफ बढ़ा, जहाँ दूल्हा अपने परिवार के साथ खड़ा मेहमानों से मिल रहा था।हमदान ने आगे बढ़कर दूल्हे को गले लगाया और अपने असिस्टेंट को इशारा किया। असिस्टेंट ने तुरंत एक मखमली बॉक्स आगे बढ़ाया, जिसमें हीरों का बेशकीमती सेट और एक लग्जरी कार की सोने की चाबी चमक रही थी।हमदान मीर:"बहुत-बहुत मुबारक