काशी का घर हमारे घर से काफी दूर सामने ऊंची पहाड़ी पर है ।काशी सुंदर नौजवान तो था ही सुना था काशी बहुत ही समझदार भी था।साथ साथ वह एक मिलनसार व्यक्ति भी था।काशी दर्जी का काम करता था। वह एक अच्छा दर्जी था। मैंने उसे उस समय देखा था जब मैं प्राथमिक स्कूल में पढ़ता था। मैं और कुछ और बालक एक बार उसके गांव गए थे।हमें स्कूल में मिलने वाले स्कॉलरशिप के फॉर्म पर सरपंच की मोहर और हस्ताक्षर चाहिए थे।सरपंच उसी गांव से थे।काशी भी सरपंच के घर आया था।उनकी कुछ पार्टी चली हुई थी।तब मैंने देखा