संघर्ष अभी जारी है

  • 1.4k
  • 1
  • 405

संघर्ष अभी जारी है...खुशबू दो दिन से अस्पताल में भर्ती थी। प्रसव की घड़ी नजदीक थी, पर जटिलताएं बढ़ती जा रही थीं। दर्द की लहरें उसके शरीर को तोड़ रही थीं, चेहरा पीला पड़ गया था। रातभर वह दर्द से कराहती रही।सुबह डॉक्टर सुधा राउंड पर आईं। उन्होंने जांच की और गंभीर स्वर में कहा, "खुशबू की हालत ठीक नहीं है। बच्चेदानी का मुँह बिल्कुल नहीं खुला है। हम नॉर्मल डिलीवरी का और इंतजार नहीं कर सकते। तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा, वरना जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा है।"खुशबू के पति रोहन का चेहरा उतर गया। उसके मु्मी पापा गाँव