एपिसोड 49: आर्यन कौन था?कमरे की दीवार पर चमक रहे शब्द अब भी सबको डरा रहे थे—THE ANCHOR REMEMBERS.आर्यवीर अपनी हथेली को देख रहा था।उस पर बना काला निशान धीरे-धीरे धड़क रहा था।जैसे उसकी त्वचा के नीचे कोई जिंदा चीज सांस ले रही हो।साँवी उसके बिल्कुल पास खड़ी थी।उसने धीरे से उसका हाथ पकड़ लिया।“आर्यवीर…”आर्यवीर ने उसकी तरफ देखा।लेकिन उसकी आँखों में वो पहचान नहीं थी जो कुछ पल पहले तक थी।उसकी आँखों के सामने जैसे कोई और दुनिया चल रही थी।एक बच्चा…एक कमरा…एक औरत…और एक छोटी-सी लड़की।फिर अचानक उसके सिर में तेज दर्द उठा।“आह!”वह अपना सिर पकड़कर घुटनों पर