छग सरकार ने शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगरपालिकाओं व नगरपंचायतों को भारत सरकार के ‘‘भारत पशुधन पोर्टल’’ पर इनका अनिवार्यतः पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।यह कार्रवाई भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में घूम रहे आवारा मवेशियों और आवारा कुत्तों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करना, इनकी निगरानी को प्रभावी बनाना तथा पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को अधिक व्यवस्थित करना है।इससे जहां आवारा