अब आगे , मीरा ने सांझ को समझाते हुए कहा – " भाभी आप ना समझ नहीं रही हो । शौर्य भाई बहुत गुस्से वाले हैं , ऊपर से उन्होंने हमें आप को तैयार करने के लिए कहा था । भाभी एक बार और सोच लो आप ऐसे ही पार्टी में जायेंगी ? " सांझ ने मीरा के कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते हुए बोली – मीरा आप बिल्कुल चिंता मत करिए । हम उनसे कहेंगे की ये हम ने अपनी मर्जी से किया है ,और इसमें आपकी कोई गलती नहीं है । " सांझ ने मीरा की बात नहीं मानी