आभासी सखी

  • 261
  • 1
  • 63

सुमन एक साधारण सी दिखने वाली, पर आधुनिक विचारों वाली लड़की थी। उसकी सबसे बड़ी खूबी और सबसे बड़ा दोष एक ही था - सच बोलना। उसे झूठ बोलना आता ही नहीं था। और इसी आदत का उसके ससुराल में सब फायदा उठाते थे। जब कोई काम होता, तो सुमन याद आती, "सुमन ये कर दे, सुमन वो कर दे" और काम निकल जाने के बाद उसे भुला दिया जाता।उसकी ससुराल भरी-पूरी थी। सास, जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी, ननद - सब थे। घर में हमेशा चहल-पहल रहती थी, हँसी-मजाक होता था, पर उस हँसी में सुमन शामिल नहीं होती थी।