एपिसोड 46: The Founder — असली खेलमिल की सारी लाइटें अचानक बंद हो चुकी थीं।चारों तरफ सिर्फ अंधेरा था।साँवी ने घबराकर आर्यवीर का हाथ पकड़ लिया।“आर्यवीर…”“मैं यहीं हूँ।”आर्यवीर की आवाज़ शांत थी, लेकिन उसकी पकड़ साँवी के हाथ पर और मजबूत हो गई थी।कुछ सेकंड तक किसी को कुछ समझ नहीं आया।फिर—टक!मिल की पुरानी दीवार पर लगी स्क्रीन दोबारा जल उठी।स्क्रीन पर वही शब्द चमक रहे थे—THE FOUNDERऔर उसके नीचे एक लाइन थी—“Project S-21 was never about the sisters.”साँवी ने स्क्रीन को देखते हुए धीरे से पढ़ा,“Project S-21… कभी हमारे बारे में था ही नहीं?”आर्यवीर की नजरें स्क्रीन पर जम