नेपाल में जलप्रलय

नेपाल-तिब्बत सीमा में 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के ढहने या कहें कि हिमस्खलन से नेपाल के भोटेकाशी व त्रिशुली नदियों में जो अति प्रलयंकारी बाढ़ आई, उससे उत्तरी व मध्य नेपाल में सैकड़ों कस्बे व गांव तबाह होकर मलबे में बदल गए।प्राप्त मानव शवों के आधार पर मृतकों की गणना 1,127 तक पहुंच गई और करीब 5000 लोग लापता हो गए, जो संभवतः मलबे के नीचे दबकर रह गए। इसमें भारत सहित दुनियाभर के विदेशी सैलानी समाहित हैं।नेपाल के शहरी विकास और भवन निर्माण विभाग के शुरूआती आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, "रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और चितवन जिलों