भाग एक: शौर्य रायचंद का औरा और उसकी एंग्जायटीमुंबई के सबसे महंगे और मॉडर्न बिजनेस हब में स्थित' रायचंद कॉर्प' का हेड ऑफिस किसी विदेशी कंपनी जैसा दिखता था. पूरी बिल्डिंग कांच और स्टील से बनी थी, जिसके बाहर एक बडा सा डिजिटल बोर्ड लगा था. सुबह के ठीक आठ बज रहे थे. ऑफिस के अंदर का माहौल काफी शांत लेकिन थोडा स्ट्रेसफुल था. हर एम्प्लॉई अपनी सीट पर मौजूद थे, क्योंकि सब जानते थे कि बॉस के आने का समय हो गया है.तभी ऑफिस के पोर्च में काले रंग की एक चमचमाती लग्जरी कार आकर रुकती है. बॉडीगार्ड फौरन