जन्मदिन की बधाई

  • 267
  • 1
  • 87

सोहन आज सुबह से ही चिड़चिड़ा सा हो रहा था। अजीब बात थी, क्योंकि आज तो उसका जन्मदिन था। सुबह से ही फोन पर बधाइयों का तांता लगा था। दफ्तर के दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदार, यहाँ तक कि बैंक वालों की तरफ से भी बधाई संदेश आ गया था।पर सोहन का चेहरा ऐसा जैसे किसी ने सारी खुशी निचोड़ ली हो।उसकी बीवी अनु सुबह से देख रही थी। उसने बड़े अरमान से उसके लिए चॉकलेट केक मंगाया था। पर रात के दस बज गए तो वह डरते-डरते बोली - "चलो केक काट लो, रात बहुत हो गई है।"सोहन जो अब तक