Mr. Ms. Fake - एपिसोड 35

Mr. & Ms. FakeEpisode 35 – Room 17रात के करीब साढ़े दस बज चुके थे।सिंह हाउस के बाहर रिया की कार धीरे-धीरे आगे बढ़ी।सान्वी खिड़की के पीछे खड़ी उसे देख रही थी।कुछ ही सेकंड बाद आर्यवीर उसके पास आकर खड़ा हो गया।"चलें?"सान्वी ने उसकी तरफ देखा।"हाँ।""लेकिन एक बात...""क्या?""आज कोई हीरो बनने की कोशिश मत करना।"आर्यवीर ने भौंह उठाई।"मैं?""हाँ, तुम।""तुम्हारे साथ रहते-रहते मैं समझ गया हूँ कि मुसीबत जहाँ हो, तुम वहीं पहुँच जाती हो।"सान्वी ने उसे घूरा।"बहुत मजाक सूझ रहा है?""थोड़ा।""तो ठीक है।"सान्वी ने उसकी जैकेट उठाई और उसकी तरफ फेंक दी।"ये पहनो।"आर्यवीर ने जैकेट पकड़ी।"क्यों?""क्योंकि आज रात हमें जासूसी