नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे कॉकरोच जनता पार्टी, सोनम वांगचुक, कतिपय छात्र और कांग्रेस सहित कुछेक विपक्षी पाटियों ने 20 जुलाई से आरंभ संसद के मानसून सत्र को 25 जुलाई तक ठप कर रखा था और संसद से सड़क तक हाई वोल्टेज ड्रामा चालू कर दिया था।नवगठित कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर 4 जून से घरना-प्रदर्शन जारी था, जो 36 दिन चलने के बाद 37वें दिन सरकार के दो मंत्रियों के साथ हुए समझौते के बाद स्थगित कर दिया गया।चिंता की बात यह कि इसकी चिंगारी