सच्चाई का रक्षक - 2

  • 159
  • 1

सौम्या व्यास! तन्वी का नाम जहाँ ललित यादव (लकी) के दिल में एक हल्की सी चुभन पैदा करता था, वहीं सौम्या का नाम आते ही उसकी छाती में जैसे कोई भारी पत्थर आ टिकता था. सौम्या, ललित और जितेन्द्र (जीतू) तीनों लखनऊ विश्वविद्यालय में एक साथ पढे थे. ललित और सौम्या का Collage के दिनों में पूरे तीन साल तक गहरा रिश्ता रहा. लेकिन उनके ब्रेकअप की वजह कोई गलतफहमी नहीं, बल्कि सौम्या की माँ की जिद और उनका अडियल रवैया था. सौम्या के परिवार को ललित का साधारण बैकग्राउंड जरा भी पसंद नहीं था—न जेब में ज्यादा पैसे थे,