अध्याय 5पिछले अध्याय में हमने देखा था कि उस आदमी ने डॉक्टर को बताया था कि वह परिवार बहुत अच्छा था। वे लोग किसी से ज़्यादा बातचीत नहीं करते थे, किसी के झगड़े में नहीं पड़ते थे और सिर्फ अपनी ज़िंदगी से मतलब रखते थे।लेकिन, जिस आदमी ने उस परिवार के खिलाफ गाँव में अफवाहें फैलाई थीं, वह कोई बाहरी व्यक्ति नहीं था। वह तो मुखिया का ही खास आदमी था। और अब वही आदमी भी रहस्यमय तरीके से मारा जा चुका था। सवाल यह था कि उसकी मौत वास्तव में हुई थी, या फिर उसे जानबूझकर रास्ते से हटाया