सडक हादसे

राज्य-छत्तीसगढ़। कोरबा, पेंड्रा व जांजगीर जिला। तारीख 15 जुलाई 2026। 24 घंटे में तीन सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत। 2 गंभीर रूप से घायल। मृतकों में दो सगे भाई-बहन समेत पिता-पुत्र व दो युवक। आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज। वाहन जब्त।यह तो भारत के मध्यम स्तर के एक राज्य के उत्तर दिशा की तस्वीरें है, जो समाचारपत्रों में सुर्खियां बटोरी। अन्य तमाम राज्यों की तस्वीरें भी इससे जुदा नहीं हैं। आंकड़े इससे बढ़चढ़ कर हो सकते हैं।कल फिर ऐसे ही आंकड़े अन्य दुघर्टनाग्रस्त लोगों के सामने आएंगे और परिजन रोते-बिलखते दिखेंगे। उसके बाद परसों। फिर नरसों; सिलसिला