अध्याय - १५भार्गवी को पलटकर जवाब देकर अपूर्व तो चला गया, लेकिन भार्गवी मन ही मन सोचती हुई खुद को कोसती रही कि, "एक औरत बच्चे को जन्म देती है, लेकिन वह बच्चा बेटा होगा या बेटी, यह सिर्फ और सिर्फ पुरुष पर ही निर्भर करता है; क्योंकि पुरुष के गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) की संरचना पर ही बच्चे का लिंग निर्भर होता है। ईश्वर ने स्त्री को इस संसार को चलाने का दर्जा दिया है, पुरुष उसका सम्मान तो नहीं करता, बल्कि कभी-कभी अपनी कमियों का दोष भी स्त्री पर ही मढ़ देता है। जो इस २१वीं सदी के लोगों के