झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताओं व धांधली के खिलाफ वहां के निष्ठावान छात्रों ने 25 जुलाई 2026 से बड़ा आंदोलन खड़ा कर लिया है।छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 7-8 दिन तक भूख हड़ताल करने के बाद हालांकि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के कहने पर पानी पीकर अपना अनशन तोड़ दिया था, परंतु वे फिर अनशन पर बैठ गए और अन्य 6 छात्र उनका साथ देने लगे।प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर झारखंड के सीआइडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल, खियांग्यते को गिरफ्तार कर लिया है।