Mr. & Ms. FakeEpisode 25 – The Man in the Photographसिंह हाउस के ड्रॉइंग रूम में उस वक्त जैसे समय रुक गया था।दादी के हाथ में पुराना फोटो एलबम था और सामने वही तस्वीर रखी थी, जिसे देखकर आर्यवीर का चेहरा सफेद पड़ चुका था।तस्वीर में दस साल का आर्यवीर था।उसके बगल में नैना खड़ी थी।और उनके पीछे एक आदमी।आर्यवीर उस आदमी को पहचानता था।समर मल्होत्रा।उसके पिता का कभी बेहद करीबी बिजनेस पार्टनर।लेकिन...आर्यवीर की जिंदगी में उसका नाम सिर्फ एक वजह से जुड़ा था।नैना।आर्यवीर ने तस्वीर दादी के हाथ से ले ली।"ये आदमी... आज कहाँ है?"दादी ने नजरें झुका लीं।"पता