लिल्सी..... लिल्सी.... कहाँ हो .. स्वीट हार्ट.. सुन क्यों नहीं रही हो ?जब लिल्सी को कई बार आवाज देने के बाद भी वह नहीं आती , और न ही उसकी आवाज सुनाई देती हैं तो वह अनमने मन से बिस्तर से उठता है l घड़ी की तरफ उसकी नजर जाती है, देखता है , कहता है , " ओह गॉड 10 बज गए हैं l "बिस्तर पर बैठे बैठे ही वह फिर से अपनी पत्नी लिल्सी को आवाज देता है , " लिल्सी... लिल्सी...लिल्सी क्या कर रही हो स्वीटहार्ट , तुमने मुझे उठाया क्यों नहीं सुबह के 10 बज गए