सिया का सपना

  • 1.1k
  • 2
  • 318

सिया का सपनासिया स्कूल जाने के लिए घर से निकली ही थी कि अचानक जोर की बारिश शुरू हो गई। बादल ऐसे गरज रहे थे जैसे आसमान भी आज स्कूल जाने से मना कर रहा हो। सिया ने सोचा, "वापस घर चली जाऊं?" पर फिर मन में आया, "एक दिन भीग जाने से क्या हो जाएगा।" वो छाता लिए बिना ही भागती हुई स्कूल पहुंची। पूरी तरह भीग चुकी थी। गेट पर ही अंग्रेजी वाली मैडम मिल गईं। उन्हें गुस्सा आ गया। "घर नहीं बैठ सकती थी? स्कूल आना इतना जरूरी था? जाओ क्लास में बैठो। बारिश रुक जाए तो घर चले