इथन सोच में डूबा था उसने खुद गोदाम में कुबूल किया था कि 'रेड डैगर्स' को उसी ने भेजा था। उसने अपनी ज़ुबान से माना था कि वह ईथन की लाश देखना चाहती थी।"तो फिर वह उस चाकू के सामने क्यों आई?" ईथन ने अपनी आँखें मूंद लीं। उसकी पलकों के पीछे गोदाम का वह आखरी खौफनाक मंज़र दोबारा जिंदा हो उठा। वह ग्रीस और मोबिल ऑयल से सना हुआ फर्श, वह हवा में लहराती हुई हमलावर की नंगी कटार, और अचानक धूल के गुबार को चीरती हुई केट की वह चीख। ईथन ने साफ़ देखा था कि केट ने