Mr. & Ms. FakeEpisode 23 – Dadi's Conditionअगली सुबह...सिंह हाउस में अजीब-सी खामोशी थी।वही घर...जहाँ हर सुबह चिंटू की शरारतों और दादी की आवाज़ से शुरू होती थी, आज वहाँ किसी के पास बोलने के लिए शब्द नहीं थे।आर्यवीर डाइनिंग टेबल पर बैठा था।सान्वी भी सामने बैठी थी।लेकिन दोनों एक-दूसरे से नज़रें नहीं मिला रहे थे।कबीर ने माहौल हल्का करने की कोशिश की।"अगर कोई मुझे बताए कि नाश्ता करना है या कोर्ट में पेश होना है, तो बड़ी मेहरबानी होगी।"चिंटू ने धीरे से कहा,"मुझे तो लग रहा है दादी का मूड खराब है।"कबीर ने फुसफुसाकर कहा,"तुझे अब पता चला?"चिंटू चुप