अगली सुबह पूरा शहर एक ही खबर से गूंज रहा था—"बिज़नेस टायकून आर्यन मल्होत्रा आज अपनी मंगेतर को पहली बार मीडिया के सामने लाने वाले हैं!"मल्होत्रा ग्रुप के बाहर दर्जनों कैमरे, रिपोर्टर और फैंस मौजूद थे।अनन्या ने शीशे में खुद को देखा। उसने हल्के लैवेंडर रंग का सूट पहना था। मेकअप बहुत साधारण था।वह घबराकर बोली, "अगर मैं कुछ गलत बोल दूँ तो?"आर्यन ने पहली बार बहुत नरम आवाज़ में कहा,"तो मैं संभाल लूँगा।"अनन्या उसकी तरफ देखने लगी।"तुम अकेली नहीं हो।"उसके दिल की धड़कन एक पल के लिए रुक-सी गई।प्रेस कॉन्फ़्रेंसफ्लैश...फ्लैश...फ्लैश...दोनों हाथों में हाथ डालकर मंच पर पहुँचे।एक रिपोर्टर ने