Her Silent Secret - 4

चौहान हवेली – रातपूरा घर सो चुका था। हर तरफ सन्नाटा फैला हुआ था। संपूर्णा अपने कमरे में बेड से पीठ टिकाकर बैठी थी। उसकी गोद में विवान गहरी नींद में सोया हुआ था। विवान की छोटी-छोटी उंगलियाँ अभी भी अपनी माँ की साड़ी को पकड़े हुई थीं… जैसे नींद में भी उसे छोड़ना नहीं चाहता हो। संपूर्णा उसके बालों में उंगलियाँ फेर रही थी… लेकिन आज उसकी आँखों में वो सुकून नहीं था।उसका दिल जाने क्यों बहुत बेचैन था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई अनहोनी धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ रही हो। वो बार-बार कमरे के दरवाज़े की तरफ