बगीचे की उस भीगी खुदाई के पास छाई खामोशी में अचानक एक बिजली का झटका सा महसूस हुआ। रसोइए आर्यन के हाथ में रखी उस प्राचीन डायरी पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं।इंस्पेक्टर समीर ने सावधानीपुर्वक हाथ से वह डायरी अपने हाथ में ली। पन्ने पीले पड़ चुके थे और उनसे पुराने सड़े हुए कागज की बदबू भी आ रही थी।समीर ने अगला पन्ना पलटा, "इस डायरी में सिर्फ २० साल पहले हुए कत्ल का जिक्र नहीं है... बल्कि इसमें कुछ और भी है।"समीर ने पढ़ना शुरू किया, और जैसे-जैसे एक एक शब्द बाहर आते गए, वहाँ खड़े हर शख्स के पैरों तले