ज़हरीली थाली

  • 249
  • 1
  • 57

मिट्टी में ज़हर घोलकर, कैसा स्वाद ढूंढते हो, बीमारियों की फसल बोकर, फौलाद ढूंढते हो। डाइनिंग टेबल पर माहौल खामोश था। आर्यन अपनी थाली के सामने गुमसुम बैठा था, उसके हाथ में रोटी का एक टुकड़ा था, पर उसकी उँगलियाँ जैसे किसी गहरे दर्द में काँप रही थीं। उसने वह टुकड़ा मुँह तक ले जाकर चखा, पर अगले ही पल एक लंबी और भारी साँस छोड़ते हुए उसने वह निवाला वापस थाली में पटक दिया। उसके कंधे झुके हुए थे और आँखों में अजीब सी खालीपन था।पास ही बैठी रिया ने आर्यन के हाथों की इस बेचैनी को भांप लिया।