बात सन् 1977 की है देश में आपातकाल ख़त्म हो चुका था और जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतकर सरकार बना चुकी थी । कांग्रेस की बहुत ही बुरी तरह से हार हुई थी । तत्कालीन प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज कांग्रेसी चुनाव हार गए थे । बाबू जगजीवन राम ने कांग्रेस से अलग हो कर नई पार्टी कांग्रेस फार डेमोक्रेसी बना ली थी जिसने जनता पार्टी की सरकार को समर्थन दिया था । कुल मिलाकर कह सकते हैं कि संजय गाँधी, बंशी लाल ओर इन्दिरा युग उस समय समाप्त हुआ मान लिया गया था । मुरारजी भाई देसाई देश के