Mr. & Ms. FakeEpisode 3 – The Crazy Proposalसुबह के साढ़े नौ बजे।आर्यवीर अपने केबिन में बैठा था, लेकिन उसकी आँखें लैपटॉप की स्क्रीन पर नहीं, बल्कि दीवार पर टिकी थीं।उसके दिमाग़ में सिर्फ एक ही बात घूम रही थी—"एक हफ़्ते में गर्लफ्रेंड लाओ... नहीं तो शादी पक्की।"तभी कबीर कॉफी लेकर अंदर आया।"क्या हुआ? अभी तक कोई लड़की मिली?"आर्यवीर ने मायूस होकर सिर हिलाया।"नहीं।"कबीर ने मुस्कुराते हुए कहा,"तो फिर कल मॉल वाली लड़की को ढूँढ़।""कौन?""अरे वही... जिससे तू दो बार टकराया था।"आर्यवीर को अनायास ही सान्वी का हँसता हुआ चेहरा याद आ गया।वह खुद भी हल्का-सा मुस्कुरा दिया।उधर...सान्वी थिएटर पहुँची