कहानी: एनिवर्सरी एक नई शुरुआत"सुनो! कल हमारी एनीवर्सरी है। क्या गिफ्ट दोगे मुझे।" खुशी ने चहकते हुए अपने पति से पूछा। उसके पति गर्वित को ऑफिस के लिए लेट हो रहा था। वो चिल्लाते हुए बोला - "क्या हमेशा बच्चों वाली बातें करती रहती हो। कैसी एनीवर्सरी? ये सब अमीरों के चोचले हैं। हम मिडिल क्लास वाले तो महीने का खर्च भी बड़ी मुश्किल से निकाल पाते हैं। पढ़ी-लिखी हो पैसा कमाने के बारे में सोचो। मुझे देर हो रही है। शाम को मिलते हैं।" ऐसा कहकर गर्वित ऑफिस चला जाता है।खुशी का 12 वर्षीय बेटा भी स्कूल जा चुका